Movie/Album: एक साल (1957)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: आशा भोंसले
तू जिए हज़ारों साल गोरी
हो गोरी जिए हज़ारों साल
ये शुभ दिन आये बार-बार
ले ले के ख़ुशियाँ
तू जिए हज़ारों साल…
तेरे बाबा को आज बधाई
कितनी ख़ुशी है दिल में
पूछो उसी से जा के
तेरे लिए बैठा क्या-क्या, आस लगा के
तेरे बाबा को आज बधाई
तुझको जो हँसता देखे
खिल जाये दुनिया उसकी
तेरा सुख माँगे वो तो, सब कुछ लुटा के
तेरे बाबा को आज बधाई
सुख में बीते सदा तेरे जीवन की घड़ियाँ
तू जिए हज़ारों साल…
तेरे अंगना में बाजे शहनाई
बन के दुल्हनिया तू
साजन के द्वार जाए
प्यार भरी कलियों से डोलियाँ सजाये
तेरे अंगना में बाजे शहनाई
घुँघटा हटा के सैयां
पकड़े जो गोरी बैयाँ
झुक-झुक जाये नैना, जिया शरमाए
तेरे अंगना में बाजे शहनाई
खेले तेरी गोदी में चंदा सा ललना
तू जिए हज़ारों साल…

Movie/Album: दुश्मन (1957)
Music By: हुस्नलाल भगतराम
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मोहम्मद रफी, आशा भोंसले
अजी लूट लिया दिल को बहाने कर के
जाओ सैयां झूठे ज़माने भर के
हो हो ऐसे मुँह ना फेरो सितम कर के
के देखा नहीं तुमको नज़र भर के
नज़रों में तेरी क्या है पिया जान गए हम
ये जान के भी दिल का कहा मान गए हम
अब क्या होगा आगे, क्या होगा आगे
क्या होगा आगे, मोरा जिया धड़के
जाओ सैयां झूठे…
मिल जाये तेरा हाथ तो मिल जाये ज़माना
जी भर के लूट लूं मैं खुशियों का खज़ाना
हमसे ना रहो गोरी यूँ डर डर के
के देखा नहीं तुमको नज़र भर के
अजी लूट लिया दिल को…
थामा है अगर हाथ तो फिर साथ निभाना
जाएगा कहाँ बच के मेरा दिल ये दीवाना
मारे हुए हैं ज़ालिम, मारे हुए हैं ज़ालिम
मारे हुए हैं ज़ालिम, तेरी ही नज़र के
हट जाओ सैयां झूठे जमाने भर के…
Movie/Album: साँझ की बेला (1980)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मुकेश
मेरी दुनिया को बहारों से सजाया तुमने
जाने तुम कौन हो, जाने तुम कौन हो, जाने तुम कौन हो
दिल के वीरानों को गुलज़ार बनाया तुमने
जाने तुम कौन हो, जाने तुम कौन हो, जाने तुम कौन हो
चल रहा था मैं अकेला कोई दमसाज़ न था
बात कहता किसे दिल की कोई हमराज़ न था
बन के हमराज़ भी ये राज़ छिपाया तुमने
जाने तुम कौन हो…
कोई सपना तो नहीं हो जिसे अपना समझा
जान-ए-जाँ समझा जिसे जान-ए-तमन्ना समझा
सामने आ के भी परदा न हटाया तुमने
जाने तुम कौन हो…
खो ना बैठूँ तुम्हें पा के ये ख्याल आता है
जब भी सोचूँ मेरे दिल में ये सवाल आता है
क्यूँ करीब आ के भी नज़रों को चुराया तुमने
जाने तुम कौन हो…
Movie/Album: अप्पू राजा (1989)
Music By: इल्लयराजा
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: एस.पी.बालासुब्रह्मण्यम, आशा भोंसले
मतवाले यार तेरी जय
पहले-पहले प्यार तेरी जय
लूट लिया तूने नज़रों से
तीर ऐसा मारा कस के
मतवाली फूल-सी कोमल
आ लग भी जा आ के गले
मतवाले यार…
लाज मैंने छोड़ दी, हुई मदहोश-सी
तेरे लिए, तेरे लिए
रंग पे जवानी है, दिन आए प्यार के
मेरे लिए, तेरे लिए
छाए हो जी तुम ही तुम, सपनों में हाय रब्बा
चैन मिले ए जी कैसे
तुम ही तो हो प्यार मेरा, दिल का क़रार हो तुम
मत जाना दूर हम से
प्यार की कसम के तुमको प्यार दूँगी जी भर के
अरमान कर लो पूरे आज जान-ए-जाँ सारे
मन में जो बात है वो कह दे
के प्यास कभी दिल की बुझे
मतवाले यार…
और पास आओ जी, यूँ न तड़पाओ जी
मान जाओ मान जाओ
बाँहों में तेरी, मैं तो पिया सोई
खोई खोई खोई खोई
तुम ही तो हो जान मेरी
तुम ही तो बहार मेरी
छोडूंगा ना छोडूंगा तुम्हें
बोलो जी बोलो जी कैसे
अब हमें क़रार मिले
छुपा लो छुपा लो दिल में
बलखाए ऐसे कमरिया
बेल जैसे फूलों की
वार दिया सब कुछ मैंने
बन गई पिया तेरी
मतवाली फूल-सी कोमल
आ संग-संग रहें मिल के
मतवाले यार तेरी…
प्यार भरे दिल वाले हम तुम
न बिछड़ेंगे अब मिल के
मतवाले यार…
Movie/Album: अप्पू राजा (1989)
Music By: इल्लयराजा
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: एस.पी.बालासुब्रह्मण्यम
आया है राजा, लोगों रे लोगों
राजा के संग-संग, झूम लो झूम लो
शेरों का मैं हूँ शेर यारों
अरे कोई न मुझसा दलेर प्यारों
सच सच कहता मैं, डट के रहता मैं
आया है राजा…
अरे डर क्या है
धम-धम धमाधम धमाके से नाचो रे हो
जब तक ये दम है, कोई नहीं ग़म है
होगा जो होने दो
यारों, आगे भी, पीछे भी, मुड़ के ज़रा देखो
कोई चुपके से, छुप छुप के आ के न
मारे तुम को यहाँ
अजी वो है शिकारी तो हम भी खिलाड़ी
हार ना माने
पहलवान-वहलवान आएँ जो सामने
मार भगाएँ
खिलाड़ी कौन है? राजा हो राजा
बलवान कौन है? राजा
यूँ छुप के निशाने को रोका है
के धोखे में राजा तो ना आए
आया है राजा…
अजी प्यार में बन जाया करते हैं
हम भी ज़रा भोले हो
पर जब आ जाए सामने दुश्मन
तो बच के जाए ना
प्यारा कोई मिला तो उसे दिल दे डाला हो
कोई अकड़े-वकड़े तो, फिर छोड़े न उसकी जान
चोरों के चोर हैं, वीरों के वीर हैं, आज़मा लो
काटो तो काटेंगे, मारो तो मारेंगे, बाज़ी लगा लो
उस्ताद सबका, राजा हो राजा
और दादा सबका, राजा
अजी बन्दूक तो है खिलौना रे
दिल वाले डरते न गोली से
आया है राजा…
Movie/Album: प्यार का सागर (1961)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: आशा भोसले, मो.रफ़ी
मुझे प्यार की ज़िन्दगी देने वाले
कभी ग़म ना देना ख़ुशी देने वाले
मुझे प्यार की ज़िंदगी…
मोहब्बत के वादे भुला तो न दोगे
कहीं मुझसे दामन छुड़ा तो न लोगे
मेरे दिल की दुनिया है तेरे हवाले
मुझे प्यार की ज़िंदगी…
ज़माने में तुमसे, नहीं कोई प्यारा
ये जाँ भी तुम्हारी, ये दिल भी तुम्हारा
जो ना हो यकीं तो कभी आज़मा ले
मुझे प्यार की ज़िंदगी…
भरोसा है हमको मोहब्बत पे तेरी
तो फिर हँस के देखो निगाहों में मेरी
ये डर है ज़माना जुदा कर ना डाले
मुझे प्यार की ज़िंदगी…
टिप्पणी करे